तमिलनाडु में 150 से ज्यादा सीटों के साथ संप्रग सरकार बनने की संभावना : सर्वे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) 158 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है। गठबंधन को 2016 के विधानसभा चुनावों में 98 सीटें मिली थीं और इस बार उसके खाते में 60 सीटों की वृद्धि होने की उम्मीद है। आईएएनएस सी-वोटर सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

सर्वे में सामने आया है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन का वोट शेयर भी दो प्रतिशत बढ़ सकता है।

सर्वे में निकले निष्कर्षों में यह भी कहा गया है कि गठबंधन छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में 154 से 162 सीटों के बीच जीत दर्ज कर सकती है।

इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), जो राज्य में लगातार सत्ता में बना हुआ है, उसे पिछले बार की अपेक्षा इस बार 62 सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। 2016 के चुनावों में इसने 136 सीटें जीती थीं।

इस बीच गठबंधन 2021 के चुनावों में 58 से 66 सीटों के बीच जीत दर्ज कर सकता है। छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम 2 मई को घोषित होंगे।

संप्रग का वोट शेयर 2016 में हासिल 39.4 प्रतिशत से बढ़कर इस बार 41.4 प्रतिशत होने की संभावना है। इस बीच राजग का 2016 के चुनाव की अपेक्षा इस बार 15.1 प्रतिशत वोट शेयर घट सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में गठबंधन ने 43.7 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। वहीं इस बार 2021 के विधानसभा चुनावों में ऐसी संभावना है कि इसे केवल 28.6 प्रतिशत वोट प्राप्त हो पाएंगे।

इस सर्वेक्षण के लिए राज्य की 234 विधानसभा सीटों पर 16,000 से अधिक लोगों से बातचीत की गई है।

–आईएएनएस

एकेके/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022