तमिलनाडु मतदान के लिए तैयार

Follow न्यूज्ड On  

 चेन्नई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश की 38 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 822 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करीब 5.8 करोड़ मतदाता करेंगे।

 आयकर विभाग की छापेमारी में द्रमुक के एक पदाधिकारी के सीमेंट वेयरहाउस से नकदी बरामद होने के बाद निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को वेल्लोर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए मतदान रद्द कर दिया।

यह लोकसभा चुनाव न सिर्फ केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के लिए अहम है, बल्कि प्रदेश की अन्नाद्रमुक सरकार के लिए भी महत्वपूर्ण है।

तमिलनाडु में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा का भी यह एक छोटा चुनाव है, क्योंकि प्रदेश की 22 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में उपचुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है।

प्रदेश की 18 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा, जबकि बाकी चार सीटों के लिए 19 मई को मतदान होगा।

विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 269 उम्मीदवार मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव और 22 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे, जिनसे केंद्र में जहां सत्तासीन भाजपा सरकार के भाग्य का फैसला होगा। वहीं, विधानसभा उपचुनाव के नतीजे से प्रदेश सरकार की भी किस्मत तय होगी।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी अन्नाद्रमुक के 114 विधायक (विधानसभाध्यक्ष समेत) हैं, जबकि द्रमुक के 88 और कांग्रेस के आठ विधायक हैं। इसके अलावा आईयूएमएल का एक और निर्दलीय एक विधायक है।

द्रमुक अगर 22 सीटें जीतती हैं तो उसके पास कांग्रेस और आईयूएमएल को मिलाकर 119 का आंकड़ा हो जाएगा, जोकि बहुमत से एक अधिक है।

द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने अपने चुनाव अभियान में कहा है कि अगर केंद्र में सरकार बदलेगी तो तमिलनाडु में भी सरकार बदलेगी।

तमिलनाडु में गुरुवार को मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा, लेकिन मदुरै में त्योहार के कारण मतदान रात आठ बजे बंद होगा।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022