टोक्यो, 24 जून (आईएएनएस)| जापान की राजधानी टोक्यो और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि अब तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, सुबह 9.11 बजे महसूस किए गए भूकंप का केंद्र टोक्यो के पश्चिम में स्थित एक प्रांत शिबा में 60 किलोमीटर की गहराई में था।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, शिबा, टोक्यो और इसके दक्षिण में स्थित कनागावा में भूकंप की तीव्रता ज्यादा महसूस की गई।
इसी सप्ताह 18 जून को जापान के उत्तर-पूर्व में 6.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद यह झटका महसूस किया गया। मंगलवार को भूकंप आने के बाद तटीय क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी, और इसमें में 20 लोग घायल हो गए थे।
जापान भौगोलिक स्थिति के अनुसार, रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जो दुनिया का सबसे संवेदनशील भूकंप संभावित क्षेत्र है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…