टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेंगे फेडरर

Follow न्यूज्ड On  

लंदन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अगले साल टोक्यो ओलम्पिक में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। बीबीसी ने फेडरर के हवाले से लिखा, “आखिरी में मेरे दिल ने फैसला किया है कि मैं ओलम्पिक में खेलना पसंद करूंगा।”

20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने कहा, “मैं अपनी टीम से पिछले कुछ दिनों से चर्चा कर रहा था कि मुझे ग्रीष्मकाल में विंबलडन के बाद और अमेरिकी ओपन से पहले क्या करना चाहिए।”

फेडरर ने कहा, “मैंने एथेंस और बीजिंग ओलम्पिक खेलों में स्विट्जरलैंड का झंडा थामा था। मुझे स्वर्ण और रजत पदक मिला था। मैं एक बार फिर खेलना पसंद करूंगा। मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं।”

फेडरर ने अभी तक ओलम्पिक खेलों में एकल वर्ग में स्वर्ण नहीं जीता है। उन्होंने लंदन ओलम्पिक-2012 में रजत पदक जीता था। वह ब्रिटेन के एंडी मरे से हार गए थे। चोट के कारण वह रियो ओलम्पिक-2016 में नहीं खेल सके थे।

फेडरर ने कहा, “यह मेरा पांचवां ओलम्पिक होगा। मुझे उम्मीद है कि मैं तब तक स्वस्थ रहूंगा।”

जापान की राजधानी में खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलम्पिक खेलों का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022