टोक्यो ओलम्पिक पर अंतिम फैसला अक्टूबर में नहीं लिया जाएगा : तोशिरो मुटो

Follow न्यूज्ड On  

टोक्यो, 29 मई (आईएएनएस)। टोक्यो ओलम्पिक 2020 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशिरो मुटो ने कहा है कि अक्टूबर वो समय नहीं है कि जब ओलम्पिक खेलों के आयोजक इस बात पर फैसला लेंगे कि अगले साल खेल होंगे या नहीं।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) की समन्वय आयोग के चेयरमैन जॉन कोएट्स ने आस्ट्रेलियाई अखबार से पिछले सप्ताह कहा था कि अक्टूबर काफी अहम होगा क्योंकि इसी से पता चलेगा कि ओलम्पिक होने वाले हैं या नहीं।

मुटो ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोएट्स ने कहा है कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मुटो के हवाले से लिखा है, “हमने चेयरमैन कोएट्स से इस सवाल के बारे में सीधे तौर पर पूछा और उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी हां या ना शब्द का उपयोग नहीं किया। उन्होंने अक्टूबर में खेलों पर फैसला लेने की बात का जिक्र नहीं किया।”

उन्होंने बताया, “चेयरमैन कोएट्स ने कभी नहीं कहा कि अक्टूबर वो महीना होगा जब हम इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे। उन्होंने जो कहा वो यह था कि वह स्थिति पर नजर बनाए रखना जारी रखेंगे और उस महीने में स्थिति की नीरिक्षण करेंगे। उस समय काफी सारी चीजें साफ हो जाएंगी जिसमें लागत भी शामिल है।”

ओलम्पिक खेलों का आयोजन इस साल होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे एक साल तक के लिए टाल दिया गया है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022