टोक्यो ओलम्पिक समिति कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

Follow न्यूज्ड On  

टोक्यो, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। टोक्यो ओलम्पिक-2020 की आयोजन समिति का एक पुरुष कर्मी कोरोनावायरस से पीड़ित पाया गया है। बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आयोजन समिति ने एक बयान जारी कर बताया कि एक यह व्यक्ति 21 अप्रैल को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया। वह टोक्यो-2020 के मुख्य कार्यालय हारूमी, चयुओ कू में काम कर रहा था।

बयान के मुताबिक, “संक्रमित व्यक्ति इस समय स्वस्थ हो रहा है।”

बयान में कहा गया है, “टोक्यो 2020 उन एरिया को लगातार डिसइंफेक्ट कर रहा है जहां संक्रमति कर्मचारी था और साथ ही संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले सभी स्टाफ को घर में रहने को कह रहा है।”

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा टोक्यो में आपातकाल लगाए जाने के कारण आयोजन समिति ने अपने सभी स्टाफ को घर से काम करने को कह दिया है।

सात अप्रैल को आयोजकों ने एक बयान जारी कर कहा था, “जिस काम के लिए कार्यालय में स्टाफ की जरूरत है उसके लिए न्यूनतम स्तर पर स्टाफ रखा गया, वो भी संक्रमण को रोकने के पूरे इंतजामात के साथ।”

यह हालांकि नहीं बताया गया है कि बीते दो सप्ताह में कर्मचारियों ने कितनी दफा ऑफिस का दौरा किया।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022