टोक्यो से बीजिंग तक अवसरों को पकड़ कर चुनौतियों का सामना करें : थॉमस बाक

Follow न्यूज्ड On  

बीजिंग, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने 28 जनवरी को चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ को एक विशेष वीडियो इन्टरव्यू दिया। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के निश्चित समय पर आयोजन पर विश्वास जताते हुए कहा कि सुरक्षा को सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता है।

टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 2021 तक स्थगित कर दिया गया था, इसके आधे साल बाद पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक आयोजित होगा। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने प्रस्ताव दिया है कि शिखर से शिखर तक ²ष्टिकोण के माध्यम से टोक्यो से पेइचिंग तक अवसरों को पकड़ कर चुनौतियों का सामना किया जाए।

बाक ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक एक विश्व ध्यानाकर्षक इवेंट है, जिसके आयोजन से छह महीने पहले, दुनिया टोक्यो ओलंपिक के बारे में बात कर रही है। हम ओलंपिक खेलों पर केंद्रित ध्यान और मूल्यांकन का उपयोग कर इसे वर्तमान की कठिन अवधि का एक बहुत ही सार्थक प्रतीक बना सकते हैं।

बाक ने यह भी कहा कि ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की समाप्ति के बाद ओलंपिक खेलों पर लोगों की नजर कम होगी। लेकिन आज, ओलंपिक खेलों पर लोग लगातार नजर डाल सकते हैं, क्योंकि टोक्यो के बाद पेइचिंग की बारी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आयोजन समिति के प्रयासों और चीनी लोगों के उत्साह से शीतकालीन ओलंपिक भी एक ऊंचे शिखर तक पहुंचेगा।

टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई 2021 को उद्घाटित होगा। बाक ने कहा कि ओलंपिक खेल समारोह में सुरक्षा को सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति संबंधित कदम उठाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022