भारत में कोविड-19 के कुल मामले 50 लाख के पार

Follow न्यूज्ड On  

भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 90,123 नए मामलों के साथ बुधवार को देश में संक्रमण के कुल मामले 50 लाख के आंकड़े को पार कर गए। वहीं इसी अवधि में 1,290 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गवां दी। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से मिली।

देश में कोरोनावायरस के कुल मामले 50,20,359 से अधिक हो गए हैं।

गौरतलब है कि भारत में 17 जुलाई को 10 लाख मामले दर्ज किए गए थे, जो कि 7 अगस्त तक मात्र 20 दिनों में दोगुना होकर 20 लाख हो गया था। वहीं देश में 23 अगस्त तक और 10 लाख मामले दर्ज किए गए और 5 सितंबर तक कुल मामले 40 लाख हो गए थे। अब मात्र 11 दिनों में और 10 लाख मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद बुधवार को कुल मामले बढ़ते हुए 50 लाख के पार चले गए।

दर्ज किए गए कुल मामलों में से 9,95,933 मामले सक्रिय हैं, वहीं अब तक 39,42,360 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 82,066 लोग वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई हार गए। बीते 24 घंटों में 82,961 रोगियों को छुट्टी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में रिकवरी दर 78.53 फीसदी है, वहीं मृत्यु दर घटकर 1.63 फीसदी हो गई है।

महाराष्ट्र में 10,97,856 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिसके साथ यह देश के सबसे प्रभावित राज्यों में शीर्ष पर बना हुआ है। यहां 30,409 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का स्थान है।

मंत्रालय ने सोमवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु को अपने परीक्षण बढ़ाने के लिए कहा था। ये ऐसे राज्य हैं जिनकी पॉजीटिव मामलों की दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर है। वहीं इनमें से चार राज्य सक्रिय मामलों में आधे (53.5 प्रतिशत) से अधिक भागीदार हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मंगलवार को एक ही दिन में 11,16,842 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके साथ कुल सैंपल की जांच 5,94,29,115 हो गई है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022