तृणमूल सांसद, कांग्रेस, माकपा के विधायक भाजपा में शामिल (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)| आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को तगड़ा झटका देते हुए पार्टी के सांसद अनुपम हाजरा ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में पार्टी का दामन थाम लिया।

  हाजरा, भाजपा महासचिव व पार्टी के पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी नेता मुकुल रॉय की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

हाजरा के साथ कांग्रेस विधायत दुलाल चंद्र बार और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक खगेन मुर्मू भी भगवा दल में शामिल हो गए।

भाजपा में शामिल होने से पहले हाजरा ने यहां विजयवर्गीय और रॉय से मुलाकात की।

हाजरा ने विजयवर्गीय के साथ मुस्कराते हुए एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की है और कहा है, “एक नई शुरुआत।”

किसी जमाने में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी रहे बोलपुर से तृणमूल सांसद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए जनवरी में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

भाजपा पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी पार्टी बनने के लिए काफी मेहनत कर रही है। पार्टी को उम्मीद है कि 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में उसके प्रदर्शन में सुधार होगा। भाजपा ने पिछले आम चुनाव में दो लोकसभा सीटें जीती थीं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022