तूफान फेनी : ओडिशा में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Follow न्यूज्ड On  

 भुवनेश्वर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)| तूफान फेनी ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है, और राज्य सरकार ने सोमवार को तीन तटीय जिलों में अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

 गंजाम, पुरी और केंद्रापाड़ा जिलों में कर्मचारियों की छुट्टियां एहतियाती कदम के तौर पर रद्द की गई हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तूफान फेनी से निपटने को लेकर राज्य प्रशासन की तैयारियों का यहां सचिवालय भवन में जायजा लिया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि फेनी 29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 11.30 बजे चेन्नई के लगभग 840 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व केंद्रित था। वह एक मई तक उत्तर प्रश्चिम की ओर बढ़ सकता है, और उसके बाद ओडिशा तट की तरफ उत्तरपूर्व की ओर फिर से पहुंच सकता है।

चक्रवाती तूफान के कारण राज्य में दो मई से बारिश हो सकती है। ओडिशा के तटीय जिलों में दो मई से बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022