ट्विटर पर भाजपा के फॉलोवरों की संख्या 1.10 करोड़ के पार

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गर्मजोशी के साथ एक और मील का पत्थर पार करते हुए ट्विटर पर एक करोड़ 10 लाख (11 मिलियन) से ज्यादा फॉलोवरों को अपने साथ जोड़ लिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी से भाजपा के फॉलोवर्स की संख्या दोगुनी हो गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भाजपा वर्ष 2010 में जुड़ी थी। वहीं फरवरी 2013 में ट्विटर पर आई कांग्रेस के पास 50 लाख 14 हजार (5.14) फॉलोवर्स हैं।

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को इस की घोषणा करते हुए ट्विटर पर कहा, “हम सभी के लिए यह एक शानदार उपलब्धि है। धन्यवाद।”

यह जानकारी ऐसे समय में मिली है, जब हाल ही में एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संयुक्त रूप से फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम में 1 अरब 10 करोड़ 91 लाख 26 हजार 480 (110,912,648 मिलियन) फॉलोवर्स के साथ दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं।

ऑनलाइन दृश्यता प्रबंधन और सामग्री विवरण एसएएस मंच सीमुर्श द्वार कराए गए अध्ययन की इस सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संयुक्त रूप से फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम में 1अरब 82 करोड़ 71 लाख 7 हजार 770 (182,710,777 मिलियन) फॉलोवर्स के साथ पहले स्थान पर हैं।

अकेले ट्विटर पर मोदी के 40 करोड़ सात लाख दो हजार (47.2 मिलियन) फॉलोवर हैं। वहीं भाजपा नेता के मुकाबले छह साल बाद ट्विटर पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 90 लाख चार हजार (9.4 मिलियन) फॉलोवर हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022