Bihar: बेगूसराय में दो संदिग्धों की मौत, परिवार वाले भागे घर छोड़कर

Follow न्यूज्ड On  

बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर घरों में दो संदिग्धों की मौत के बाद उनके परिवार वाले शवों को उठाने को तैयार नहीं है और घर छोड़कर चले गए।

दरअसल, बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड में तीन दिन पहले ही एक शख्स की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया था, जो अबतक नहीं आया था कि वो पॉजिटिव था या निगेटिव। हालांकि मरीज को घर में ही क्वारंटाइन के लिए कहा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई और घर वाले फरार हो गए।

वहीं, दूसरा मामला जिले के साहेबपुरकमाल से आया है। यहां पर सनहा उत्तर पंचायत की वार्ड 5 की रहने वाली महिला मरीज का कल रात ब्लड सैंपल लिया गया था। पहले केवल उसे आइसोलेशन की सलाह दी गयी थी लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।

मृत महिला का  शव भी गांव में पड़ा हुआ है। परिवार से लेकर गांव वाले तक शव से दूर हैं। स्थानीय चौकीदार को अब उसका अंतिम संस्कार कराने का निर्देश दिया गया है।

खबरों के मुताबिक, मृत महिला डायबेटिक एवं ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रस्त थी। लोगों ने बताया कि सन्देह के आधार पर उसके परिवार के सदस्यों की जांच चल रही है। मृत महिला 61वर्षीय थी।


बिहार में 2 नए कोरोना मामलों की पुष्टि, पजिटिव मरीजों की संख्या 9 पहुंची

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022