त्योहारी सीजन से पहले ताज नगरी में सख्त किए जाएंगे कोविड नियम

Follow न्यूज्ड On  

आगरा, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगरा में जिला प्रशासन त्योहारी सीजन से पहले सामाजिक समारोहों के लिए कई मानदंडों को लागू करने के लिए तैयार है। ताज नगरी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 की संख्या में वृद्धि देखी गई है।

जिला मजिस्ट्रेट पी.एन. सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 71 ताजा मामले सामने आए हैं और एक मौत दर्ज हुई है। मृतक खंडारी निवासी पिज्जी(65) हैं।

अब मामलों की कुल संख्या 6,241 है। रिकवरी के बाद अब तक 5,538 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 573 है। अब तक 2,12,684 नमूने एकत्र किए गए हैं।

सिंह ने शुक्रवार शाम को प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक में कहा कि कोविड रोगियों के इलाज में कोई कमी या नरमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि चिकित्सा इंफ्रास्ट्रक्च र को उन्नत करने और रोगियों को दवा उपलब्ध कराने के लिए समर्थन और संसाधन की कमी नहीं होगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि होम क्वारंटाइन में रह रहे रोगियों को निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन न करने की कुछ शिकायतें मिली हैं। यह भी देखा गया है कि होम क्वारंटाइन के कुछ मामलों को गंभीर परिस्थितियों में अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। ऐसे मामलों पर अब कड़ी निगरानी रखनी होगी।

इस बीच एस.एन. मेडिकल कॉलेज ने अपनी कोविड -2 यूनिट को बंद कर दिया है, क्योंकि कोविड -1 यूनिट में अब सिर्फ 43 मरीज बचे हैं। वहीं सितंबर में दोनों इकाइयों में कुल 170 मरीज थे।

डॉक्टरों ने शनिवार को कोविड-फोबिया के कारण लोगों को अवसाद में नहीं आने की सलाह दी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का अवलोकन करते हुए, विशेषज्ञों ने कहा कि लगातार बंद रहने के दौरान बड़ी संख्या में लोग अवसाद और कई प्रकार के भय का शिकार हो गए।

–आईएएनएस

एमएनएस/आरएचए

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022