उ.प्र विधानमंडल में बजट सत्र के पहले दिन सपा, कांग्रेस का प्रदर्शन

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ,13 फरवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र का आज (गुरुवार को) पहला दिन हंगामेदार रहा। विधान भवन परिसर स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के सामने ही समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ कांग्रेस विधायकों ने महंगाई, सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) व एनआरसी और किसान उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा के दोनों सदनों के सदस्यों ने इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार, गन्ना, धान व आलू किसानों की समस्याओं को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान सपा विधायकों ने हाथों में तख्ती पकड़ रखी थी और साथ ही वे ‘संविधान बचाओ देश बचाओ’ के नारे भी लगा रहे थे।

विधानसभा में विरोधी दल के नेता समाजवादी पार्टी के रामगोविंद चौधरी ने कहा, “भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की सरकार ने अभी तक अपना कोई भी काम नहीं किया है। अखिलेश यादव जी के कार्यकाल के दौरान किए गए कामों का ही उद्घाटन हो रहा है। सरकार ने 25 फीट ऊंची कोई इमारत ही बना दी हो, इसकी भी जानकारी वह नहीं दे सकते हैं। सरकार प्राइवेट लिमिटेड लोगों की ही मदद कर रही है और निजीकरण को ही बल दे रही है। आखिर जनता को कब तक गुमराह किया जाएगा।”

उधर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और एमएलसी दीपक सिंह भी सीएए व एनआरसी वापस लेने की तख्तियां लेकर प्रदर्शन में बैठे।

गौरतलब है कि सदन 13 फरवरी से सात मार्च तक चलेगा। पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 11 बजे दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण किया। 14, 17, 18 व 19 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा होगी। 18 फरवरी को 11 बजे वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया जाएगा। इस दिन नियम-56 के मामले नहीं लिए जाएंगे। 20 फरवरी से बजट पर चर्चा प्रारंभ होगी। 24, 25, 26, 27 फरवरी को आम चर्चा होगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022