सोनभद्र के बारे में अनोखा शोध, मिला 174 करोड़ साल प्राचीन जीवाश्म

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली: लोगों का यह मानना है कि धरती के गर्भ में कई राज छिपे यहाँ तक की यह दुनियाभर के वैज्ञानिकों का भी है। जिसके वजह से दुनियाभर के वैज्ञानिक रहस्यों का पता लगाने के लिए अक्सर शोधकर्ता नए-नए शोध करते रहते हैं। वे पुराने जीव-जंतु (living organisms) से लेकर अन्य चीजों के जीवाश्म (Fossils) की खोज करते हैं।

अब इस कड़ी में वैज्ञानिकों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल वैज्ञानिकों को यूपी के सोनभद्र से अब तक का सबसे पुराना जीवाश्म (Fossils)  मिला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये जीवाश्म 174 करोड़ वर्ष पुराना माना जा रहा है। शोधकर्ताओं का दावा है कि ये जीवाश्म दुनिया के सबसे पुराने जीवाश्म में से एक है, जो वाकई में हैरान करने वाली बात है।

सोनभद्र (Sonbhadra) के बारी, डाला और ओबरा क्षेत्र में इतने पुराने जीवाश्म मिलने से कई एक्सपर्ट भौचक्के रह गए। वाराणसी से बीएचयू के शोध दल के साथ आये लखनऊ के वैज्ञानिक के मुताबिक, यहां जीवाश्म तीन परत में मौजूद हैं।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सोनभद्र के ही सलखन फॉसिल्स पार्क (160 करोड़ वर्ष) से भी लगभग पंद्रह साल पुराना हो सकता है। वैज्ञानिक फिलहाल इसके नमूने जांच के लिये भेज रहे हैं। यहां खोजे गए जीवाश्म की खासियत ये है कि जब मनुष्य का अस्तित्व इस पृथ्वी पर नहीं था। तब इस जगह पर केवल पेड़-पौधे और जानवर ही यहां रहते थे। ऐसे में इस बात का दावा किया जा रहा है कि यहां मिला जीवाश्म अब तक का सबसे पुराना जीवाश्म हो सकता है।

अमेरिका के यलो स्टोन फॉसिल्स पार्क से भी पुराना फॉसिल्स पार्क सोनभद्र के सलखन में मौजूद है जो लगभग 160 करोड़ साल पुराना बताया जाता है. लेकिन अब इससे भी पुराना फॉसिल्स मिलने का दावा किया जा रहा है। सोनभद्र हमेशा से ही चर्चा में रहा है। इस जगह पर सोना मिलने और गैस के भण्डार होने का दावा किए जाने की वजह से ये जगह बार-बार सुर्खियों में छाई रही है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022