उन्नाव दुष्कर्म : पीड़िता के पिता की हत्या मामले की सुनवाई 4 मार्च तक टली

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को तीन साल पहले उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा दुष्कर्म की शिकार एक महिला के पिता की कथित रूप से हिरासत में मौत के मामले में फैसला सुनाने की तारीख चार मार्च तक टाल दी है। तीस हजारी कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा अब चार मार्च की सुबह 11:30 बजे फैसला सुनाएंगे।

यह मामला नौ अप्रैल 2018 को पुलिस हिरासत में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत से संबंधित है।

सेंगर द्वारा 2017 में महिला का कथित तौर पर अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। उस समय वह नाबालिग थी।

अदालत ने पिछले साल 20 दिसंबर को महिला का दुष्कर्म करने के लिए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

इस मामले में सीबीआई ने आरोपों को साबित करने के लिए पीड़िता के चाचा, मां, बहन व पिता के सहकर्मी समेत 55 गवाहों के बयान दर्ज करवाए तो वहीं बचाव पक्ष ने नौ गवाहों को पेश किया।

यह मामला पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की एक ट्रायल कोर्ट से राष्ट्रीय राजधानी में स्थानांतरित किया गया था।

दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कुलदीप सिंह सेंगर को हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022