उन्नाव के रीफिलिंग प्लांट में लगी भीषण आग, 4 घायल

Follow न्यूज्ड On  

उन्नाव, 12 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश उन्नाव के दहीचैकी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस रीफिलिंग प्लांट में आग लग गई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। जिलाधिकारी देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि टैंक का वॉल्व लीक होने के बाद भीषण आग लग गई। फिलहाल कोई हताहत नहीं है। फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया है। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत की गंभीर है, उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस ने प्लांट के आस-पास एहतियातन आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया है। प्लांट के आस-पास 4-5 किमी के क्षेत्र को भी हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। आसपास की फैक्ट्रियों और गांवों को खाली करने में पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। अब तक दहीचैकी और आसपास के गांव तथा फैक्ट्रियों को खाली कराया जा चुका है।

कुछ देर के लिए लखनऊ कानपुर हाइवे पर कानपुर-लखनऊ लेन को बंद कर दिया गया था। उन्नाव शहर से वाहन आगे नहीं बढ़ने दिए जा रहे हैं। दो किमी दूर से भी गैस प्लांट में धुआं के गोले उठते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार सबसे बड़ा टैंक अभी तक सुरक्षित बताया जा रहा है। दहीचैकी क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विद्यालय को मौके की नजाकत को देखते हुए बंद कर दिया गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022