उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) जिले स्थित बबुरहा गांव में तीन नाबालिग लड़कियां बेहोशी की हालत में पाई गई थीं। इनमें से दो लड़कियों को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीसरी लड़की को गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। 13, 16 और 17 साल की ये लड़कियां बुधवार रात को गांव के एक खेत में बेसुध हालत में मिली थीं।
मृत पाई गईं दो लड़कियों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। गुरुवार रात को लड़कियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने कहा कि लड़कियों के विसरा को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
उन्नाव के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आनंद कुलकर्णी ने कहा, परिजनों की इच्छानुसार शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि वे शुक्रवार को शवों का अंतिम संस्कार करेंगे क्योंकि उनके कुछ रिश्तेदार आ रहे हैं। यह पूरी तरह से उनका निर्णय है और हमारा इस पर कोई दबाव नहीं है। हम केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखेंगे।
किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने गुरुवार रात को दो नाबालिगों की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि पोस्टमार्टम में इनके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) व धारा 201 (अपराध के साक्ष्य का विलोपन) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। परिवार की शिकायत के आधार पर इन दो धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बची तीसरी लड़की कानपुर के एक अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। उसका इलाज जहर दिए जाने के संदेह के आधार पर किया जा रहा है।
–आईएएनएस
This post was last modified on February 19, 2021 10:08 AM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…