उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिन्दा जलाने का प्रयास, 3 गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

उन्नाव, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुरुवार को कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्नाव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया, “घटना बिहार थानाक्षेत्र के हिन्दुनगर गांव की है। पीड़िता अपने मुकदमे के सिलसिले में वकील से मिलने रायबरेली जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने पीड़िता पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस पहुंच गयी थी। पीड़िता को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता ने जिन लोगों के नाम बताएं उनमें से कुछ लोग पकड़ गए और अन्य पकड़े जा रहे है। मौके पर सारे बड़े अधिकारी मौजूद हैं।”

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह ने बताया, “पीड़िता को जलाने की घटना बहुत ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है। उसे बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। उसे लखनऊ रेफर किया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस सभी की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। हमने पीड़िता का स्टेटमेंट भी लिया है जो मामले में बहुत महत्वपूर्ण होगा।”

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पीड़िता आज इसी सिलसिले में रायबरेली जा रही थी। सुबह चार बजे के करीब गांव के बाहर खेत में कुछ लोगों ने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जलाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के आरोपियों ने ही ऐसा प्रयास किया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022