उपचुनाव में विपक्ष की विभाजक राजनीति का जवाब जनता ने दिया : स्वतंत्रदेव

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 10 नवम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उपचुनाव में पार्टी की जीत पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। कहा कि विपक्ष की विभाजक राजनीति को ध्वस्त कर जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है।

पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने कहा कि, सपा, बसपा व कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष ने महज चुनावी लाभ के लिए प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास किया है। लेकिन जनता जनार्दन ने एक बार फिर मोदी-योगी सरकार के कार्यों पर मुहर लगाई है। जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि जन जन विश्वास भाजपा के साथ है। विपक्ष की विभाजक राजनीति को ध्वस्त किया बल्कि साफ कर दिया कि जातिवाद, भ्रष्टाचार और नकारात्मक राजनीति के दिन लद चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार आम जनमानस के हितों व उनके विकास के लिए हर समय समर्पित है। विपक्ष सत्ता में रहा तो लूटने में जुटा रहा और विपक्ष में आने के बाद प्रदेश का माहौल खराब करने में लगा। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में केंद्रित होकर जुटी रही है। कोविड के आपदाकाल में उप्र ने इलाज की व्यवस्था से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक के मोर्चे पर ऐतिहासिक कार्य किया। हर नागरिक का ध्यान रखा। यही कारण है कि जनता ने हमें अपना भरपूर आशीर्वाद दिया।

–आईएएनएस

वीकेटी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022