बिहार: सी पी ठाकुर बोले- उपेंद्र कुशवाहा को अब NDA में वापस आ जाना चाहिए

Follow न्यूज्ड On  

पटना | महाराष्ट्र की सियासत में मात खाने के बाद भाजपा एक बार फिर अपना कुनबा बढ़ाने की कोशिश में जुट गई है। अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा अपने पुराने मित्रों को फिर से साथ लाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सी़ पी़ ठाकुर ने राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) को राजग में वापस लाने के लिए उनके नेता से बात करने की बात कही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सी़ पी़ ठाकुर ने बुधवार को पटना में पत्रकारों से कहा कि राजनीति में गलतियां होती रहती हैं, जिन्हें सुधारने की बाद में कोशिश भी होती है। उन्होंने रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को फिर से राजग में आने की सलाह देते हुए कहा कि वह (कुशवाहा) लोकसभा चुनाव के पहले हड़बड़ा कर चले गए थे, उन्हें अब वापस आ जाना चाहिए।

कुशवाहा को राजग में वापस लाने की कोशिश किए जाने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, “मैं पहले भी उनके साथ रहा हूं। उन्हें वापस लाने के लिए प्रयास किया था। इस बार भी उपेंद्र को राजग से जोड़ने के लिए प्रयास करेंगे।” उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अगर पहल करते हैं तो उनका स्वागत करूंगा।

भाजपा के इस बयान पर रालोसपा के प्रधान सचिव माधव आनंद ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और केंद्रीय मंत्री रहे ठाकुर अभिभावकतुल्य हैं, और उनके बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकती है। उन्होंने हालांकि कहा कि राजनीति में कोई भी स्थायी दोस्त और दुश्मन नहीं होता।

उल्लेखनीय है कि कुशवाहा बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार से पटना में आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्हें मंगलवार को विपक्ष के महागठबंधन में शामिल पार्टियों का भी साथ मिला है।

कुशवाहा पहले राजग में थे और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली केंद्र सरकार में मंत्री भी थे, परंतु इस साल हुए लोकसभा चुनाव के पहले सीट बंटवारे से नाराज होकर वह राजग छोड़कर विपक्ष के महागठबंधन के साथ हो लिए थे।


बिहार में RJD का सवर्ण कार्ड, जगदानंद को कमान सौंप पुराने दाग धोने की तैयारी

This post was last modified on November 27, 2019 1:36 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022