उप्र : 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, नाक काटी

Follow न्यूज्ड On  

लखीमपुर , 16 मार्च (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में एक शर्मसार कर देने वाली घटना में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ एक शख्स ने न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी नाक भी काट दी। उसने कथित तौर पर लखीमपुर जिले के शारदा नगर इलाके में लड़की के घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और लड़की को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है क्योंकि आरोपी दूसरे समुदाय का है।

पुलिस के अनुसार, लड़की ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं।

लड़की रविवार को अपने घर पर अकेली थी, जब 20 वर्षीय गौतम रैदास के रूप में पहचाना गया आरोपी चाकू से डराकर घर में घुस गया और उसे अंदर बंद कर दिया। जब लड़की ने विरोध किया, तो उसने चाकू से उसकी नाक काट दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में गौतम मौके से फरार हो गया।

लड़की किसी तरह अपने पड़ोसियों से सहायता प्राप्त करने में सफल रही, जिन्होंने उसके माता-पिता को बुलाया।

फिर उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई।

कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजय मिश्रा ने कहा, हमने गौतम रैदास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करेंगे।

मिश्रा ने कहा कि इलाज के बाद लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022