उप्र : 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

फतेहपुर, 3 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने नौ साल की बच्ची के साथ शुक्रवार सुबह कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जाफरगंज क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अभिषेक तिवारी ने बताया कि एक गांव में शुक्रवार सुबह एक नौ साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अमित (25) नामक युवक एकांत में ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची को आरोपी युवक वहीं छोड़कर फरार हो गया था, जिसे दूसरे गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, “बच्ची अपने ननिहाल में रहती है। उसके माता-पिता परदेश में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद बच्ची की हालत बेहद खराब है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022