उप्र : अदिति सिंह के चचेरे भाई कांग्रेस में शामिल

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)| पार्टी से बगावती रुख अख्तिया कर चुकीं कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के चचेरे भाई मनीष सिंह अपने समर्थकों के साथ बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वह कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में चल रही पाठशाला में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में वह पार्टी में शामिल हो गए। विधायक अदिति सिंह और हरचंदपुर के विधायक राकेश सिंह के पार्टी लाइन से हटकर काम करने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काफी गंभीर दिख रही हैं, और समझा जाता है कि मनीश सिंह को कांग्रेस में शामिल कर उन्होंने एक संदेश देने की कोशिश की है।

अदिति सिंह को भाजपा के करीब जाने पर कांग्रेस मनीष सिंह को रायबरेली में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

पार्टी से बगावती तेवर अपना चुकीं अदिति सिंह, प्रियंका गांधी से मिलने गेस्ट हाउस नहीं पहुंचीं। उनके गेस्ट हाउस न पहुंचने के बाद से प्रदेश के सियासी गलियारे में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया, “प्रियंका गांधी ने आज (बुधवार) जिले की कोर कमेटी के कार्यकर्ताओं और समजासेवियों से अलग-अलग मुलाकात की है। प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी की टीम का प्रशिक्षण चल रहा है। क्षेत्र में कांग्रेस को कैसे मजबूत करना है, इस विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें सिर्फ प्रदेश के लोग ही शामिल होने के लिए अधिकृत हैं। इसीलिए ज्यादा जानकारी दे पाना संभव नहीं है।”

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि छह सत्रों वाले शिविर में पहले दिन संगठन की रीति-नीति के साथ सरकार के जनविरोधी कार्यों का विरोध करने के तौर-तरीके समझाए-पढ़ाए गए। पार्टी ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत गोपनीय बनाए रखा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 45 सदस्यों के अलावा स्थानीय व जिला स्तरीय किसी भी नेता, पदाधिकारी को प्रशिक्षण में शामिल नहीं किया गया है।

कार्यशाला के लिए चयनित नेताओं-कार्यकर्ताओं को शिविर में बिना मोबाइल के ही बैठना पड़ा। कोई फोटो, कोई सूचना लीक न होने पाए, इसका खास ध्यान रखा गया। यहां तक कि स्थानीय नेताओं को हर छोटी-मोटी चीजों से भी मुखातिब नहीं होने दिया गया।

बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण तीन दिन का होगा, लेकिन प्रियंका गांधी संभवत: बुधवार शाम तक ही रहेंगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022