उप्र : अमरोहा में कंटेनर पलटने से 6 की मौत, 11 घायल

Follow न्यूज्ड On  

अमरोहा (उप्र), 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोमवार को तेज रफ्तार से जा रहा कंटेनर का टायर पंचर होने से पलट गया। जिसके नीचे दबने से छह लोगों की मृत्यु हो गयी। जबकि 11 लोग घायल हो गए। करीब डेढ़ दर्जन पशु भी कंटेनर के नीचे आने के कारण कुचले गए हैं।

क्षेत्रीय अधिकारी (सीओ) धनौरा सतेन्द्र सिंह ने बताया कि अमरोहा में नेशनल हाईवे के मोहम्मदाबाद की पुलिया के पास पशुओं से लदे एक कंटेनर का टायर पंचर होने पर वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 11 लोग घायल हो गए। इसके अलावा कंटेनर में लदे डेढ़ दर्जन से अधिक पशुओं की भी मौत हो चुकी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जयपुर से पशु लेकर आ रहा एक कंटेनर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में जा रहा था। उसमें 25 पशु लदे हुए थे और 20 से अधिक लोग सवार थे। यह कंटेनर जैसे ही हाईवे पर बृजघाट चौकी से निकलने के बाद गांव मोहम्दाबाद के पास पहुंचा, अगले टायर में पंचर हो गया। इसके बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। उसमें सवार लोग और पशु नीचे दब गए। हाइवे में टायर पंचर होने के बाद कंटेनर इतना तेजी से पलट गया कि कोई संभल नहीं पाया। हलांकि सुबह होने के कारण वाहन ज्यादा नहीं चल रहे थे। मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई। पुलिस को भी हादसे की खबर दी गई। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे घायल और शवों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

–आईएएनएस

विकेटी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022