उप्र : बारिश से पारा लुढ़का, आज भी बादल बरसने के आसार

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 7 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को हुई बारिश से तापमान लुढ़क गया है। राज्य में बारिश का यह दौर आज भी जारी रहने की संभावना है। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हैं। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आज बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस कारण कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। खासकर पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उप्र के एक-दो जिलों में बस चमक के साथ बूंदा-बांदी के आसार हैं।

बुधवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 25 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 27 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 25 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022