उप्र : बदायूं की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 की मौत, 3 गंभीर

Follow न्यूज्ड On  

बदायूं/लखनऊ, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में अवैध रूप से चल रही पटाखा बनाने की फैक्ट्री में शुक्रवार शाम हुए जबर्दस्त विस्फोट में आठ लोग मारे गए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार (तृतीय) ने फोन पर बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में दीपावली पर्व में बेचने के लिए दुकान से लगे एक घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बारूद में अचानक आग लग जाने से जबर्दस्त विस्फोट हो गया, जिससे आठ लोग मारे गए हंै और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घर के मलबे से पहले सात लोगों के शव निकाले जा चुके थे, एक व्यक्ति का शव बाद में देर शाम निकाला गया। मरने वालों में कुछ पड़ोसी भी शामिल हैं। विस्फोट से पूरा घर ध्वस्त हो गया है और विस्फोट की चपेट में आने से वहां से गुजर रहे दो राहगीर भी घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को बरेली रेफर किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि मौके पर जिलाधिकारी के अलावा पुलिस और अग्निशमन दल के अधिकारी मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022