UP: भाजपा ने युवाओं, नए चेहरों पर जताया भरोसा, 59 जिलाध्यक्ष नियुक्त

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ | भाजपा ने 59 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस बार पार्टी ने नए और युवा चेहरों को मौका दिया है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची बुधवार देर रात जारी की है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के हिसाब से जातीय गणित देखकर जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। हर बार की तरह विधायक और सांसद अपने हिसाब से जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी बना लेते थे। इस बार ऐसा नहीं हो पाया है। पार्टी ने इस बार चुनाव में कार्यकर्ता और युवाओं की भूमिका को देखते हुए निर्णय लिया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया, “महानगर सहित प्रदेश में 59 जिला-महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। अवध क्षेत्र में 11, काशी क्षेत्र में 4, गोरखपुर क्षेत्र में 9, पश्चिम क्षेत्र में 11, ब्रज क्षेत्र में 15 और कानपुर क्षेत्र में 9 जिला-शहर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं।”

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि शेष जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा जल्द होगी। लखनऊ महानगर में मुकेष शर्मा को एक बार फिर अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं कानपुर उत्तर-सुनील बजाज, कानपुर दक्षिण -डॉ. बीना आर्य पटेल, कानपुर ग्रामीण-कृष्ण मुरारी शुक्ला, कानपुर देहात-अविनाश चौहान को जिम्मेदारी मिली है। बहराइच में श्यामकरण टेकरीवाल, गोंडा में सूर्य नारायण तिवारी, श्रावस्ती में संजय कैंराती, अंबेडकरनगर में कपिल देव वर्मा और अयोध्या महानगर में अभिषेक मिश्रा जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं।


UP: चिन्मयानंद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, यौन शोषण के 7 साल पुराने मामले में 13 दिसंबर को सुनवाई

This post was last modified on November 28, 2019 2:08 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022