UP: 55 साल के हेड कांस्टेबल पर दलित लड़के के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज

Follow न्यूज्ड On  

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर सप्ताहांत में यहां एक 13 साल के दलित लड़के के साथ दुष्कर्म करने के चलते मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना छह दिसंबर को उस वक्त हुई, जब लड़का अपने पिता के साथ सिकंदरपुर वैश्य थाने में भूमि विवाद मामले के सिलसिले में गया हुआ था।

आरोपी की पहचान त्रिभुवन सिंह के रूप में की गई है, जो 55 साल का है। आरोपी ने लड़के को पास में स्थित एक भोजनालय में खाना खिलाने के बहाने अपने किराए के मकान में ले गया और वहां उसने उसके साथ दुराचार किया।

कासगंज के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कहा कि हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

घुले ने कहा, “प्रथम दृष्टया आरोप सही है। लड़के ने अपने बयान में कहा कि आरोपी कांस्टेबल उसे अपने घर ले गया, और उसे अपने कपड़े उतारने को कहा और फिर उसने उसके साथ दुराचार किया।”

उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद लड़का भागकर उस पुलिस थाने पहुंचा, जहां उसके पिता बयान दर्ज करा रहे थे। यद्यपि आरोपी का अपने सेवाकाल के दौरान कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है, लेकिन निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मैंने उसे निलंबित कर दिया है।”

पीड़ित के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने सिंह के खिलाफ पोक्सो और एससी/एसटी अधिनियम से संबंधित धाराओं के अलावा अप्राकृतिक आचरण और दुराचार के लिए भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


UP: महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की नई पहल, अब रात में महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाएगी घर

UP: उन्नाव मामले में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर और दारोगा समेत 7 सस्पेंड

UP: कानपुर में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

This post was last modified on December 11, 2019 2:14 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022