उप्र : दुष्कर्म आरोपी ने पोस्टर लगाकर पीड़िता को उन्नाव जैसी घटना के लिए धमकाया

Follow न्यूज्ड On  

 बागपत (उत्तर प्रदेश), 12 दिसम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को बागपत जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो दुष्कर्म पीड़िता पर दिल्ली की एक अदालत में शुक्रवार को बयान नहीं देने के लिए कथित तौर पर पोस्टर लगाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।

  पीड़िता ने अपने घर के बाहर पोस्टर चिपकाए जाने के बाद सुरक्षा की मांग की और मुख्यमंत्री से अपील की, जिसके बाद उसे सुरक्षा दी गई।

पोस्टर में मामले में गवाही देने पर उसके साथ ‘उन्नाव जैसी घटना’ की चेतावनी दी गई थी।

पीड़िता से बीते साल राष्ट्रीय राजधानी के मुखर्जी नगर में दुष्कर्म किया गया था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रताप गोपेंद्र ने कहा कि मंगलवार रात को पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया कि आरोपी सोहरन सिंह उसके गांव से है।

एसपी ने कहा, “उसने कहा कि यह घटना एक साल पहले हुई, जब सोहरन उसे एक दोस्त के घर ले गया, जहां उसके पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और इसके बाद दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इस घटना का एक वीडियो बनाया और उसका इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिए किया और पीड़ित से फिर से दुष्कर्म किया।”

सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था और दिल्ली पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था। बुधवार देर सोहरन सिंह जमानत पर रिहा हुआ और इसी दौरान पोस्टर लगाए गए।

आरोपी को बड़ौत में फिर से गिरफ्तार किया गया। पोस्टरों को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं।

आरोपी व्यक्ति ने कहा कि गांव के कुछ विरोधियों ने पोस्टरों का इस्तेमाल उसे फंसाने के लिए किया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022