उप्र : दुष्कर्म मामले में विधायक का रिश्तेदार गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

भदोही (उत्तर प्रदेश), 22 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के एक विधायक के परिजन को वाराणसी की एक गायिका के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विकास मिश्रा भदोही विधानसभा सीट के विधायक विजय मिश्रा का पोता है।

भदोही के एसपी राम बदन सिंह ने कहा कि गायिका ने 18 अक्टूबर को विधायक, उनके बेटे विष्णु मिश्रा और पोते विकास मिश्रा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मिश्रा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विजय मिश्रा को निषाद (निर्बल भारतीय शोषित हम दल) पार्टी के टिकट पर चुना गया था। उन्हें पहले ही भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था और अभी वह आगरा की जेल में बंद है।

एसपी ने पहले कहा था कि गायिका ने गोपीगंज पुलिस स्टेशन भदोही में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा था कि विधायक ने 2014 और 2015 के बीच उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया था।

एसपी के अनुसार गायिका ने आरोप लगाया था कि 2014 में मिश्रा ने उसे एक कार्यक्रम के लिए अपने घर बुलाया था और तभी उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे मारने की धमकी दी थी। उसने यह भी आरोप लगाया था कि 2015 में विधायक ने वाराणसी के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था।

साथ ही यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद विजय मिश्रा ने अपने बेटे और पोते को उसे घर छोड़कर आने के लिए कहा, लेकिन दोनों ने उसे वापस छोड़ने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022