उप्र : दुष्कर्म में असफल जेठ ने महिला पर फेंका तेजाब, गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

फतेहपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म करने में असफल होने पर एक व्यक्ति अपने छोटे भाई की विधवा पत्नी के ऊपर एसिड (तेजाब) फेंक दिया है। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। पुलिस ने इस घटना में महिला के जेठ और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

मलवां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शेर सिंह राजपूत ने शनिवार को बताया, अपने छोटे भाई की 29 वर्षीय विधवा पत्नी के साथ जेठ सुनील (47) ने शुक्रवार शाम पहले दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन उसके शोर मचाने पर वह अपने मकसद में सफल नहीं हो पाया। बाद में करीब नौ बजे रात महिला घर के बाहर लगे हैंडपंप में पानी भरने गई, जहां सुनील ने अपने सहयोगी नसीर की मदद से बैटरी वाला एसिड (तेजाब) उसपर फेंक दिया, जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है।

उन्होंने बताया, महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं में दोनों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कर उन्हें शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

एसएचओ ने बताया कि महिला के पति की मौत 2014 में बीमारी से हो गई थी। उसके एक छह साल का बेटा है। किन्हीं कारणों से महिला ज्यादातर अपने मायके में रहती है और फसल के समय में ही वह ससुराल आती है। फिलहाल गेहूं की फसल कटाने एक माह पूर्व ही वह यहां आई है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022