उप्र : एक अन्य किशोरी का शव कब्र से गायब

Follow न्यूज्ड On  

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 9 दिसम्बर (आईएएनएस)| एक चौंकाने वाली घटना में एक 15 साल की किशोरी का शव रविवार को उसके कब्र से गायब हो गया। किशोरी को शुक्रवार को दफनाया गया था। यह घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बिसंडा पुलिस थाने के तहत एक गांव में हुई।

लड़की की पीलिया की वजह से मौत हो गई थी और उसे शुक्रवार शाम को दफनाया गया था।

रविवार को लड़की के पिता को किसी ने सूचना दी कि किशोरी की कब्र खोदी गई है। जब वह वहां पहुंचे तो उन्होंने शव को गायब पाया।

सर्किल अधिकारी प्रवीण मलिक ने बिसंडा के स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ) को मामले की जांच का निर्देश दिया है। एसएचओ हरि शंकर वर्मा ने कहा कि लड़की के पिता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 297 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए स्निफर कुत्तों की मदद ली।

यह इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले इसी तरह की घटना में 8 जून को एक 15 साल की लड़की का शव इसी कब्रिस्तान से गायब पाया गया। लड़की की मौत क्षय रोग से हुई थी।

सीओ के अनुसार, दोनों लड़कियों को गांव के पास के कब्रिस्तान में दफनाया गया था और दोनों कब्रों को अगले दिन खोदकर शव निकाले गए।

सीओ ने दोनों मामले में स्थानीय लोगों की भागीदारी का संदेह जताया है।

उन्होंने कहा, “हमने जांच के लिए चार पुलिस दल बनाया है। हम शवों के चुराए जाने के पीछे कारणों की तलाश कर रहे हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022