उप्र : एटा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मरे, कई घायल

Follow न्यूज्ड On  

एटा, 21 सितंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में फैक्टरी संचालिका सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

एटा सदर के क्षेत्राधिकारी(सीओ) इरफान खान ने बताया, “कस्बा मिरहची के मोहल्ला गड्ढा स्थित एक मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे। मुन्नी देवी पत्नी लालाराम के नाम पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस है। इनका गोदाम पास स्थित एक बगीचे में है। यहां पर आतिशबाजी का सामान रखा हुआ था। खाना बनाते समय कहीं से कोई चिंगारी पकड़ने से आग लग गई और विस्फोट हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।”

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और एसएसपी सहित कई अफसर मौके पर पहुंच गए। राहत बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि पटाखा फैक्ट्री में 15 से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें कई बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान के अंदर कम से कम 15-20 लोग मौजूद थे। इनमें कई बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। पटाखे ठेकेदारी पर बनाए जा रहे थे। इसलिए कुछ श्रमिकों के होने की आशंका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री के आसपास के मकान गिर गए। जिला प्रशासन के अधिकारी राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

कस्बे के लोगों ने बताया कि मुन्नी के मकान में पहला विस्फोट हुआ, जिसकी गूंज दूर तक सुनी गई। इसके बाद 15-20 विस्फोट और हुए, जिससे पूरा कस्बा हिल उठा और लोग दहशत में आ गए। चौतरफा धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। इन विस्फोटों के चलते आसपास के चार-पांच मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना स्थल के आसपास मानव अंग बिखरे पड़े थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022