UP Panchayat Chunav 2021: गांवों में माहौल बनाने के लिए मास्टर प्लान बना रही भाजपा

Follow न्यूज्ड On  

UP Panchayat Chunav 2021: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत में सफलता हासिल करने के लिए भाजपा ने मास्टर प्लान तैयार किया है। किसान आंदोलन के जरिए जहां विपक्ष सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करने में जुटा है। इसकी काट के लिए भाजपा ने हर छोटे-बड़े नेताओं को मैदान में उतार कर उपलब्धियां गिनाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने का फैसला लिया है।

विधानसभा से पूर्व पंचायत चुनावों को पूर्वाभ्यास मानकर भाजपा तैयारियां पर फोकस कर रही है। भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार, 2 मार्च तक जिला पंचायतों की बैठक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद 10 मार्च तक ग्रामसभाओं में चुनावी रणनीति तैयार होगी। 10 से 18 तक बूथों तक ग्राम चौपालों के जारिए अभियान चलेगा।

22 फरवरी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष की बैठक में कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया है। भाजपा नेतृत्व ने तय किया है कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष के आरोपों में उलझने के बजाय पंचायत चुनाव में जबरदस्त जीत पर फोकस करने को कहा गया है। 19 मार्च को योगी सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। ग्रामसभा में लगातार 5 से 10 मार्च तक चलेंगी। इसके बाद ग्राम चौपालों के माध्यम से भाजपा मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी।

प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या ने बताया कि सभी जिलों में वार्ड के अनुसार बैठकें चल रही हैं। 5 से 10 मार्च तक ग्राम प्रमुखों की बैठके होनी हैं। नीचले स्तर की तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। सभी पदाधिकारी जिले-जिले प्रवास कर रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी। किसान आंदोलन से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। क्योंकि किसानों के लिए जितना मोदी सरकार ने काम कर दिया है, उतना पिछले 70 सालों में नहीं हो सका है।

–आईएएनएस

 

This post was last modified on March 1, 2021 4:45 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022