उप्र : गन्ने में कमी निकालने पर सुपरवाइजर को मारी गोली

Follow न्यूज्ड On  

मुरादाबाद, 2 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में शुक्रवार रात शुगर मिल के सुपरवाइजर को गन्ने में कमी निकालने पर किसान के बेटों ने गोली मार दी। तमंचे से चली गोली सुपरवाइजर के पैर में लगी जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुगर मिल के कर्मचारियों ने दोनो आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है, जहां दीवान शुगर मिल में आशीष कुमार नाम का सुपरवाइजर गन्ने की जांच करता है। शुक्रवार देर शाम शुगर मिल के बाहर गन्ने से लदी गाड़ी चेक करने के दौरान उसने गन्ने में कमी होने पर एक ट्रॉली को लौटा दिया था। गन्ना वापस होने पर गुस्साए किसान के बेटों ने रात में ही शुगर मिल पहुंचकर सुपरवाइजर को गोली मार दी।

घायल सुपरवाइजर आशीष कुमार ने बताया कि गन्ने की चेकिंग कर वह उसे मिल में दाखिल करवाता है। एक ट्रॉली में गन्ना में कमी थी। लिहाजा, उसे वापस कर दिया गया था। उसके एक घंटे बाद दो और लोगों के साथ वह मिल में आया और तमंचा निकालकर गोली मार दी, जो पैर में लगी।

सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि दीवान शुगर मिल में आशीष कुमार नाम का एक सुपरवाइजर तैनात था, जिसे दो सगे भाइयों अक्षय चौधरी और निखिल चौधरी ने गोली मार दी। गोली सुपरवाइजर के पैर में लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दो लोगों को मौके से पकड़ा गया है। पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022