उप्र : गुटखा पर प्रतिबंध के खिलाफ भूख हड़ताल के बीच कैदी की मौत

Follow न्यूज्ड On  

जौनपुर, 17 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में एक जेल में तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ कैदियों की भूख हड़ताल के बीच एक कैदी की मौत हो गई है। जौनपुर जेल में कैदी सोमवार को गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे थे।

मंगलवार को एक कैदी की मौत हो गई। अन्य कैदियों ने दावा किया कि उनकी हड़ताल के दौरान उसे पीटा गया था।

जेलर संजय सिंह ने कहा कि कैदी जयराम कुछ समय से बीमार चल रहा था और मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

जिला अधिकारी अरविंद अलप्पा ने कैदी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

अलप्पा और पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार ने जौनपुर जेल में छापामारी कर वहां सिगरेट, पान मसाला, गुटखा और अन्य प्रतिबंधित चीजें बरामद की थीं, जिसके बाद जेल प्रशासन ने ऐसे पदार्थो पर जेल के अंदर प्रतिबंध लगा दिया था।

सोमवार को कैदियों ने यह कहते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी कि उन्हें खराब खाना दिया जा रहा है। हड़ताल का मुख्य कारण गुटखे पर प्रतिबंध था।

कैदियों ने हड़ताल के दौरान नारेबाजी की और जेल के सुरक्षा कर्मियों से हाथापाई भी की।

इसी हाथापाई में कथित रूप से जयराम घायल हो गया, जिसे बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022