लखनऊ , 12 जुलाई (आईएएनएस)| लखनऊ व आस-पास के इलाकों में दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत दी है। बुधवार रात से गुरुवार तक 120 मिली मीटर से भी अधिक बारिश दर्ज की गई है। आगामी 24 से 36 घंटे तक बारिश होने के बाद मौसम के सामान्य रहने की संभावना है। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में आज भी बादल छाने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। उत्तरी पूर्वी इलाकों को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले दो दिन में मौसम साफ हो जाएगा।
शुक्रवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 26 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 30़ 4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…