उप्र : कांग्रेस अब किसानों की समस्याओं को बनाएगी हथियार

Follow न्यूज्ड On  

रायबरेली, 23 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अब किसानों की समस्याओं को हथियार बनाने जा रही है। इसके लिए वह प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी। ब्लाक स्तर से लेकर राजधानी तक आंदोलन चलाए जाने की योजना है। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अब किसानों के मुद्दे को लेकर ‘किसान जन जागरण अभियान’ चलाने जा रही है। इसके तहत किसानों से किसान मांग पत्र भरवा कर उनकी मांग के आधार पर ब्लॉक, तहसील और जिलास्तर के अधिकारियों का भी घेराव करने का निर्देश हुआ है। इसके अलावा किसान आंदोलन के अंतिम चरण में राजधानी लखनऊ में विशाल किसान आक्रोश मार्च के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को भी घेरने की योजना बनाई गई है।

इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में किसानों की हालत की तुलना भी करेंगे। इस दौरान वह किसानों की कर्जमाफी व बिजली का बिल माफ करने की मांग जैसे अनेक मुद्दे को उठा सकते हैं।

आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिला इकाई और अनुशांगिक संगठनों से मिलकर उनके हालात के बारे में जानेंगी और इसी आधार पर आगे की दशा-दिशा भी तय की जाएगी।

ज्ञात हो कि रायबरेली स्थिति भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रदेश के सभी पार्टी जिलाध्यक्ष और नगरीय अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश इस दौरान जिला और नगर अध्यक्षों को बूथ स्तर पर मैनेजमेंट और कमेटियों के निर्माण के साथ ही सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल का प्रशिक्षण दे रहा है। इसमें भाग लेने के लिए सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022