उप्र के अलीगढ़ में बस पलटने से 3 की मौत, मुख्यमंत्री जताया दुख

Follow न्यूज्ड On  

अलीगढ़,10 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि पांच यात्री हुए घायल हो गए हैं। इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज के पीआरओ ने बताया कि अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में करीब 5 लोग घायल हो गए हैं। बस कानपुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 3 दर्जन लोग सवार थे। घायलों को जेवर के कैलाश हस्पिटल, सीएचसी टप्पल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अलीगढ़ के टप्पल में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

–आईएएनएस

वीकेटी/वीएवी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022