उप्र : कई दलों के नेता अपने प्रत्याशियों के लिए आज करेंगे प्रचार

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 15 अप्रैल (आईएएनएस)| दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सोमवार को आगरा में होंगे। इस दौरान वे दोनों फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मथुरा व बदायूं लोकसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह सवरेदय महाविद्यालय मैदान, चौमुहा, छाता, मथुरा में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि बदायूं में संघमित्रा मौर्या के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री डॉ़ महेश शर्मा फतेहपुर सीकरी लोकसभा के विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहेगें। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य देवरिया, सलेमपुर, आजमगढ़ व वाराणसी लोकसभाओं में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेगें। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और पूर्व गृहमंत्री गुजरात, प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झडफिया रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कासगंज और मुरादाबाद में रैली को संबोधित करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती अलीगढ़ और अमरोहा में अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022