उप्र : केशव मौर्य, भूपेन्द्र चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 9 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय संगठन ने उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही पंचायतीराज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केन्द्रीय टीम की ओर से जारी एक विज्ञाप्ति में केशव मौर्य को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं भूपेन्द्र चौधरी को हरियाणा विधानसभा चुनाव के सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश से विधान परिषद सदस्य केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव प्रबंधन का माहिर माना जाता है।

उप्र विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा चुनाव में 2014 में पहली बार कमल खिलाया था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी कारण उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री भी बनाया गया था।

वहीं, जाट बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले चौधरी भूपेंद्र सिंह की सत्ता व सरकार में अच्छी पकड़ है। इससे पहले वह पश्चिमी उप्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। प्रदेश सरकार में पंचायतीराज (स्वतंत्र प्रभार) एवं लोक निर्माण राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को भी चुनाव प्रबंधन का अच्छा ज्ञान है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022