उप्र : खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Follow न्यूज्ड On  

प्रयागराज, 9 दिसम्बर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के खीरी थाना क्षेत्र में नारीबारी-कोरांव मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में पीछे से बाइक जा भिड़ी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के त्योथर थाना के मागी कोरांव गांव निवासी विवेक कुमार जायसवाल (25), सागर कुमार जायसवाल (23) और कृष्ण कुमार किसी काम के कारण खीरी बाजार आए थे।

काम निपटाने के बाद वहां से रात में विवेक कुमार बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में लखन लाल पूरा के पास नारीबारी-कोरांव मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में विवेक की बाइक पीछे से जा भिड़ी। इस हादसे में विवेक कुमार और सागर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कृष्ण कुमार को अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष खीरी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022