उप्र : कोरोना से बचाव के लिए मंगाए चीनी मास्क, फटकार के बाद वापस

Follow न्यूज्ड On  

 लखनऊ , 21 फरवरी (आईएएनएस)| कोरोना वायरस इन दिनों कहर बरपाए हुए है।

 स्वास्थ्य विभाग ने इससे बचाव के लिए बकायदा एडवाइजरी भी जारी की हुई है, इसके बावजूद यहां के स्वास्थ्य विभाग के कुछ अफसरों ने वितरण के लिए चीन से निर्मित मास्क को मंगा लिया। जानकारी सार्वजनिक होने के बाद विभाग में हड़कंप मंच गया और शासन की फटकार के बाद इसे वापस कराया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि कमीशन के खेल में सस्ते चीनी मास्क लाकर पैसे बनाने का पूरा इंतजाम किया जा रहा था, लेकिन मामले का पता चलने के बाद इसे तत्काल वापस लेना पड़ गया। अब इनकी जगह एन 95 मास्क मंगाए गए हैं। बताया जा रहा इन मास्क में कोरोना प्रवेश नहीं कर सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिस फर्म से मास्क आए थे, उन्हें वापस कर दिया गया है।

वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ) डा़ नरेन्द्र अग्रवाल ने कहा, “एक कंपनी ने सैंपल के तौर पर चीनी मास्क भेज दिए थे, जिसे बाद में पता चलने पर तत्काल वापस कर दिया गया है। अभी कोरोना वायरस से निपटने में सक्षम एन 95 मास्क मंगवाकर वितरण किया गया है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे निपटने के लिए गाइड लाइन जारी की है। इसमें चीन-थाईलैंड समेत अन्य जगह से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। उनकी जांच हो रही है।

डाक्टर व स्टाफ की सुरक्षा के लिए एन 95 मास्क खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन उनकी जगह चीन निर्मित तीन लेयर वाले मास्क खरीद लिए गए। करीब 250 मास्क अस्पतालों में वितरित कर दिए गए थे। मास्क पर चीन की कंपनी का जिक्र था जिसे देखकर अफसर घबरा गए और इसे वापस कर दिया।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022