उप्र : मानसून सत्र के पहले ही दिन सपा सदस्यों का हंगामा

Follow न्यूज्ड On  

 लखनऊ, 18 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की आज गुरुवार से शुरुआत हो गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने सदन के बाहर और अंदर जमकर हंगामा किया।

 यह लोग विधान भवन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे रहे। इसके बाद इन्होंने विधान परिषद में हंगामा किया। विधान भवन में विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले बहराइच से समाजवादी पार्टी के एमएलसी हाजी इमलाक खां, नेता विरोधी दल अहमद हसन के कक्ष में बेहोश हो गए। वह मधुमेह व उच्च रक्तचाप के मरीज हैं। इसके बाद अहमद हसन के कक्ष में प्राथमिक चिकित्सा के बाद सचिवालय डिस्पेंसरी के डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।

इसके बाद विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही लाल टोपियां लगाए सपा सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर सभापति के आसन के सामने आकर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर नारेबाजी करने लगे।

कार्यवाही शुरू होते ही सपाइयों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सपाई सोनभद्र व संभल कांड को लेकर नारेबाजी करने लगे। सपाइयों ने आजम खां पर भी दर्ज हो रहे मुकदमों का मामला उठाया। हंगामे के कारण विधान परिषद की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

इसके पहले सपा विधायकों ने विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी और विधान परिषद में पार्टी के नेता अहमद हसन तथा बलराम यादव के नेतृत्व में कानून व्यवस्था को चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने आजम खां के खिलाफ मामले को भी लेकर नारेबाजी की। आजम खां के खिलाफ चल रही कार्रवाई को प्रदर्शनकारियों ने दमन बताया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022