उप्र में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 10 जून (आईएएनएस)| राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन तक भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले एक-दो दिनों के लिए प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है। अधिक गर्मी होने से मौसमी उठापटक, धूल भरे अंधड़ के भी आसार हैं।

सोमवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, फिरोजाबाद का भी 38 डिग्री, अलीगढ़ का 37 डिग्री और कानपुर का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में रविवार को बांदा सबसे गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जबकि 47.7 डिग्री के साथ प्रयागराज दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, झांसी का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022