उप्र में अजगर ने निगला नील गाय का बछड़ा

Follow न्यूज्ड On  

फतेहपुर (उप्र) 29 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 18 फुट लंबे भारतीय अजगर ने नवजात ‘नीलगाय’ को निगल लिया।

कटघन के ग्रामीणों ने रविवार की शाम को यह नजारा अपनी आंखों से देखा जब अजगर नवजात बछड़े को निगलने की कोशिश कर रहा था।

मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई थी लेकिन टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही अजगर पास के जंगल में घुस गया।

वन अधिकारी सच्चिदानंद के अनुसार, यह एक रॉक पायथन था और बछड़े को निगलने के बाद उसके शरीर के बीच का हिस्सा फूला हुआ है, ऐसे में उसे रेंगने में खासी मुश्किल हुई होगी।

अधिकारी ने कहा, “हमने कई वीडियो में सांपों को खरगोश या चूहे को निगलते हुए देखा लेकिन अजगर द्वारा नील गाय के बछड़े को निगलने का मामला दुर्लभ है।”

भारतीय अजगर को खतरे की प्रजातियों वाली रेड लिस्ट में कम जोखिम वाली प्रजाति के तौर पर वर्गीकृ त किया गया है। यह सूची यह भी बताती है कि इसके विलुप्त होने का खतरा हो सकता है। इस प्रजाति का अजगर लगभग 20 फीट की लंबाई तक बढ़ सकता है।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022