उप्र में बादल छाए, बारिश के आसार

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ , 24 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज व आगामी 24 घंटों में पूरे प्रदेश में हल्की बूंदा-बांदी के आसार बन रहे हैं। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अभी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। आज पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में चमक के साथ बूंदा-बांदी के आसार है। पूर्वी उप्र में कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी मध्य प्रदेश और साथ लगे क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं की स्थिति देखा जा सकता है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ से बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं।

शनिवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 26 डिग्री, फैजाबाद का 24 डिग्री, मेरठ का 24 डिग्री, बहराइच का 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022