उप्र में बादल छाने और बारिश के आसार

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 1 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी और इसके आस-पास के इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को बदली छाने और बारिश के आसार हैं। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को बदली और बारिश के आसार बन रहे हैं। कल से पूर्वी हवाओं का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान तापमान वृद्घि की संभावना होगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। इस बारिश से पहले ही हवाओं का रुख बदलकर पश्चिमी से पूर्वी हो जाएगा। यह हवाएं अपेक्षाकृत गरम होंगी जिससे तापमान में कुछ वृद्घि के आसार बन रहे हैं।

बुधवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 9 डिग्री, वाराणसी का 12 डिग्री, फैजाबाद का 12 डिग्री और मुजफ्फरनगर का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शहर में इतना ही तापमान 29 दिसम्बर 2012 को भी दर्ज किया गया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022