उप्र में बादलों की आवाजाही के बीच पड़ेंगी बौछारें

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ ,10 अगस्त (आईएएनएस)| प्रदेश में मानसून की गतिविधी धीमी पड़ती दिख रही है। हालांकि मौसम विभाग ने आज बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक क्षेत्र में बादलों की आवाजाही होती रहेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी तराई क्षेत्रों में अगले 48 घंटों तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। उसके बाद मानसून ट्रफ , जो इस समय झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी में बनी हुई है, वह उत्तर की तरफ आ सकता है, जिसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के शहरों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

शनिवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 27 डिग्री, फैजाबाद 26 डिग्री, बरेली 26.1 डिग्री, मेरठ का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकत तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022